बुलंदशहर, अगस्त 3 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थित मंदिरों में सावन के पहले सोमवार पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। बम भोले के जयकारे से मंदिर प्रांगण गूंजते रहे। सावन के पहले सोमवार के चलते सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सहित नगर के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों की सुबह से ही कतारें लग गईं। शिवभक्तों ने शिवालयों पर जलाभिषेक किया। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर सहित अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर रोड, पहासू रोड सहित विभिन्न मार्गों से गुजरने वाले कावड़िये बम भोले के जयकारे लगाते दिखाई भी दिए। खुर्जा में शिव भक्तों की सुविधा के लिए नगर पालिका की ओर से सफाई और पथ प्रकाश आदि की व्यवस्था की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु, हर हर महादेव से गूंजे शिवालय खुर्जा नगर...