बुलंदशहर, नवम्बर 21 -- Bulandsehar News: श्याम लाल सरस्वती महाविद्यालय में शनिवार को विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित भारतीय बौद्धिक परीक्षा 2.0 संपन्न हुई। परीक्षा में महाविद्यालय के 600 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के लगभग 1,157 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की रही, जो 100 अंकों की थी। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई थी। प्राचार्य डॉ. ललित कुमार गुप्ता ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. कुशमेंद्र और डॉ. अमित पाराशर ने किया। डॉ. जितेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, डॉ. नीरज, रेशु भारद्वाज और अंकिता भारद्वाज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: भारत बौद्धिक परीक्षा में 29 कॉलेजों के छात्र हुए शामिल यह...