Bulandsehar News: शुद्ध सामान बेचें, व्यापारी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मुन्नालाल अग्रवाल ने विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश भर, विशेषकर गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर के खाद्य व्यापारियों को केवल साफ व शुद्ध सामान बेचने की बात कही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी सामान बेचने के साथ-साथ खुद भी उपभोक्ता हैं, इसलिए मिलावट जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों से कहा है कि सैंपलिंग, सर्वे या जांच की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.