बुलंदशहर, अगस्त 8 -- Bulandsehar News: नगर के रामलीला ग्राउंड में शिव महा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व पहासू में मंगल कलश यात्रा निकली गई। इसमें शामिल महिलाएं उत्साह से सिर पर कलश रखकर शामिल हुई। कलश यात्रा का शुभारंभ कथा स्थल से हुआ। पहासू के विभिन्न मार्गों से होती हुई कलश यात्रा का समापन रामलीला स्थल पर बने कथा स्थल पर हुआ। इस दौरान भक्ति गीत व भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वृंदावन से पधारे कथा व्यास राहुल कृष्ण महाराज ने शिव महापुराण का महत्व,रुद्राक्ष की महिमा और शिवरात्रि पर्व पर शिवलिंग की महिमा की कथा सुनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...