Bulandsehar News: शिव महापुराण कथा से पहले निकाली कलश यात्रा
बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: गुलावठी। गांव भटौना स्थित दगड़े वाला बाबा मंदिर में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा शुरू होने से पहले कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुई। कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर संपन्न हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। अनुष्ठान के आयोजक भूपेंद्र तेवतिया सह पत्नी यजमान रहे। खेरेश्वर धाम से आए कथावाचक कौशल कृष्ण शास्त्री ने प्रथम दिवस चंचुला की कथा सुनाई। उन्होंने शिव महापुराण का प्रभाव व महत्व बताया। कथावाचक ने कहा कि महापुराण भगवान शिव की लीलाओं महिमा और ज्ञान का ग्रंथ है। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.