बुलंदशहर, जुलाई 8 -- Bulandsehar News: बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक व बच्चों के लिए बुधवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने शिक्षकों को कैशलेस कार्ड वितरित कर उन्हें सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को भी डीबीटी राशि के मिले 1200-1200 रुपये उनके अभिभावकों के खातों में सीएम द्वारा भेज दिए हैं, इसके कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता चौहान, सांसद डा. भोला सिंह व सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के भविष्य को निखारने का काम किया है। सरकार ने शिक्षा के ढांचे को पूरी तरह स...