Bulandsehar News: शिकारपुर में हरियाली तीज पर विद्यालयों में सजे संस्कृति के रंग
बुलंदशहर, अगस्त 14 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक वातावरण में मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मेहंदी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना रहा। तीज क्वीन के रूप में वानिया ने मनमोहक प्रस्तुति दी। नित्या एवं शालू ने शिव-पार्वती का रूप धारण कर सुंदर प्रस्तुति दी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में माही, दृष्टि, स्वाति, परी, साक्षी, खियाती, पार्थ, उर्वशी, यश्वी, कीर्ति, आयुष, कुशल सहित अन्य विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा में प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य बी.डी. शर्मा सहित विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.