बुलंदशहर, अगस्त 14 -- Bulandsehar News: जीएसटी विभाग की टीम ने शुक्रवार को शिकारपुर कस्बे में स्थित मां पार्वती स्टील फैक्ट्री पर जांच की। डिप्टी कमिश्नर जयंत सिंह के नेत‌‌ृत्व में पहुंची टीम ने फैक्ट्री में घंटों गहनता से जांच की। हालांकि जांच प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण अधिकारियों ने फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्रीय उद्योगपतियों और कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, कर चोरी की आशंका को लेकर जीएसटी विभाग की टीम शुक्रवार को शिकारपुर स्थित मां पार्वती स्टील फैक्ट्री पहुंची। डिप्टी कमिश्नर जयंत सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने मौके पर मौजूद दस्तावेजों, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और स्टॉक का बारीकी से निरीक्षण किया।मौके पर जांच पूरी न हो पाने और कुछ अहम दस्तावेजों के मिलान के लिए फैक्ट्री संचालक क...