Bulandsehar News: शादी समारोह में महिला से अश्लील हरकत, चार पर एफआईआर
बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- Bulandsehar News: शादी समारोह में महिला से अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर उसके पति व देवरों के साथ मारपीट करने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज किया गया है। एक ग्राम निवासी महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 21 अप्रैल की रात धमैड़ा रोड स्थित एक भवन में आयोजित शादी समारोह में गई थी। आरोप है कि रात करीब 11 बजे गांव निवासी अनिल उर्फ टौनी ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए जबरन उसके मुंह में रसगुल्ला देने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके देवरों ने टौनी को ऐसा करने से मना किया।
मारपीट का सिलसिला आरोप है कि इसी दौरान टुन्ना उर्फ योगेश, विवेक उर्फ विक्की और मनीष भी मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.