बुलंदशहर, अगस्त 12 -- Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के शिवलोक कॉलोनी में मंगलवार की रात प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, परिजनों ने हत्यारोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। गांव नेहरूपुर निवासी अजीत करीब आठ माह पूर्व से मोहल्ला शिवलोक कालोनी में एक किराये के मकान में रहता है। पुलिस के अनुसार उसका प्रेम प्रसंग करीब तीन वर्ष से गांव नेहरूपुर निवासी बेबी (35 वर्षीय) पत्नी पंकज उर्फ बंते के साथ चल रहा है। मंगलवार को बेबी ने अजीत से शादी करने का दबाव बनाया। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। इसी दौरान अजीत ने बेबी पर चाकू से कई बार प्रहार कर हत्या कर दी...