Bulandsehar News: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीटकर हत्या
बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- Bulandsehar News: छतारी थाना क्षेत्र के गांव जिनामई में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। चर्चा है कि युवक के महिला से अवैध संबंध थे। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। युवक की घर में मौजूदगी की जानकारी मिलने पर पति गांव पहुंचा और युवक को पकड़कर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करते हुए मौत के घाट उतार दिया। मृतक के पिता ने आरोपी पति, पत्नी व रिश्ते के चाचा समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव जिनामई निवासी पुष्पेंद्र (28 वर्ष) के गांव की ही एक शादीशुदा महिला शिवानी से कथित प्रेम संबंध होने की चर्चा थी। महिला का पति रिंकू दिल्ली में नौकरी करता है। बताया गया कि पति की अनुपस्थिति में महिला से मिलने के लिए पुष्पेंद्र उसके घर पहुंच गया था। इसी दौरान महिला के पति को युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.