बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कोतवाल शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम महताबनगर गांव की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले आकाश लोधी निवासी मोहल्ला सरायझाझन, सिकंदराबाद को गिरफ्तार किया गया। तलाशी और पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद हुईं। बरामद बाइकों में एक बाइक आरोपी ने दो अगस्त को सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित चामुंडा मंदिर से चोरी किया था।वहीं यह भी पढ़ें- Faridabad News: तीन चोरी की बाइक बरामद, चार वाहन चोर गिरफ्तार दूसरी बाइक को नौ अगस्त को मोहल्ला पत्थरवाड़ा से चोरी किया गया था। पुलिस ...