Bulandsehar News: शातिरों पर शिकंजा, छह माह में 220 गैंगस्टर गिरफ्तार
बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- Bulandsehar News: जिले में संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पिछले छह महीनों में 220 शातिर गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। जिला पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ कुल 57 मुकदमे दर्ज कर यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही 351 शातिरों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए उनमें से 102 शातिरों को जिलाबदर किया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। संगठित अपराधियों की आर्थिक गतिविधियों पर चोट करते हुए पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत छह मामलों में सात अभियुक्तों की 1,60,70,278 रुपये की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति कुर्क की है। गुंडा एक्ट के तहत 351 अभियुक्तों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.