बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को अहार क्षेत्र के अवंतिका देवी गंगा घाट और सिद्ध बाबा गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सुबह से ही दोनों गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गंगा घाटों पर धार्मिक माहौल बना रहा। स्नान के बाद कई श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। शरद पूर्णिमा पर रविवार और सोमवार को दो दिन स्नान होने के चलते रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: शरद पूर्णिमा पर आज शाम होगी गंगा आरती इसके बावजूद सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। आसपास के गांवों के अलावा द...