बुलंदशहर, अगस्त 23 -- Bulandsehar News: बीमार पिता को अस्पताल में देखने जा रहे युवक की वैर रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। बताया जाता है कि चोला क्षेत्र के गांव अलियाबाद निवासी अमन 18 वर्ष पुत्र अफजाल रविवार सुबह ट्रेन से शाहदरा अपने बीमार पिता को देखने जा रहा था। रविवार सुबह अमन जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने के लिए पैदल रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी दिल्ली की तरफ से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में अमन की दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल जीआरपी का बताकर जीआरपी से कार्रवाई कराने की बात कही। करीब चार घंटे देर से पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। अमन का ...