Bulandsehar News: व्हाइट कोट केवल परिधान नहीं, सेवा-करुणा का प्रतीक: डॉ. भोला सिंह
बुलंदशहर, अक्टूबर 24 -- Bulandsehar News: कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एमबीबीएस बैच 2026 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए तृतीय व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. भोला सिंह ने एमबीबीएस के छात्रों को व्हाइट कोट पहनाकर उनके चिकित्सीय सफर का शुभारंभ कराया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने महर्षि चरक शपथ ग्रहण कर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मानवीय संवेदना के साथ जनसेवा का संकल्प लिया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि चिकित्सा सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। व्हाइट कोट पहनते ही छात्र-छात्राओं पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी आ जाती है। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में मेडिकल कॉलेज का संचालन क्षेत्र के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.