बुलंदशहर, जुलाई 5 -- Bulandsehar News: रविवार को उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में नगर के व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के साथ-साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। नगर अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि व्यापारियों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा तभी संभव है, जब सभी व्यापारी एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहा है और आगे भी उनकी आवाज बुलंद करता रहेगा।उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन की सदस्यता बढ़ाने, नए व्यापारियों को जोड़ने और किसी भी समस्या की स्थिति में एकजुट होकर उसका सामना करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Roorki News: व्यापारियों के हित सर्वोपरि, संगठन होगा और मजबूत: सौरभ बैठक म...