Bulandsehar News: वेल्डर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा, तीन घंटे बाद हुआ सुपर्द-ए-खाक
बुलंदशहर, जुलाई 13 -- Bulandsehar News: खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव भटवारा निवासी 18 वर्षीय वेल्डर की हत्या के मामले में सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शव को सुपुर्द-ए-खाक करने से इनकार कर दिया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। गाँव भटवारा निवासी 18 वर्षीय जान मोहम्मद शनिवार दोपहर से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। रविवार शाम उसका शव गंवा गांव के जंगलों में हाथ-पैर बंधी अवस्था में मिला। मृतक की गला रेतकर हत्या की गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.