Bulandsehar News: वेल्डर की गला रेतकर हत्या, जंगल में हाथ-पैर बंधा शव बरामद
बुलंदशहर, जुलाई 12 -- Bulandsehar News: खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव मुर्तजाबाद भटवारा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए एक वेल्डर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वेल्डर का शव गवां के जंगल में बरामद हुआ। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। कुछ ही दूरी पर उसके पिता का ऑटो भी मिला। इस ऑटो को लेकर वेल्डर एक दिन पहले वह घर से निकला था। पुलिस की चार टीमें जांच कर रही हैं।
परिवार का बयान खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के मुर्तजाबाद भटवारा गांव निवासी दीन मोहम्मद ने बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। उसका 18 वर्षीय बेटा जान मोहम्मद दिल्ली में वेल्डिंग का कार्य करता है। दो दिन पहले जान मोहम्मद खुर्जा अपने घर आया था। शनिवार सुबह जान मोहम्मद उनका ऑटो लेकर बुलंदशहर के भूड़ चौराहा कहकर निकला था। उसने बताया था कि बुलंदशहर तक की बुकिंग है और दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.