Bulandsehar News: वेतन मिलने में देरी के कारण ईओ से मिले सफाई कर्मचारी
बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: वेतन मिलने में देरी के कारण सफाई कर्मचारी एकजुट होकर अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान से मुलाकात की। कर्मचारियों ने वेतन देरी से मिलने के कारण होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि उनका वेतन आमतौर पर महीना पूरा होने के बाद अगले महीने की 5 तारीख तक आ जाता था। हालांकि, इस बार 14 तारीख होने के बावजूद उन्हें अभी तक वेतन नहीं मिला है। महिला सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि वेतन में देरी से घर के खर्चों का प्रबंधन मुश्किल हो जाता है। समय पर वेतन न मिलने से उनके घर का बजट बिगड़ जाता है।
समस्याएं सफाई कर्मचारियों ने ईओ निहारिका चौहान के समक्ष कुछ अन्य मुद्दे भी रखे। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने जानकारी दी कि उनके सीधे हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण इस बार सफाई कर्मचारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.