बुलंदशहर, जुलाई 28 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहरा में खेत की मेड़ के विवाद में वृद्ध किसान के साथ मारपीट के मामले में एसएसपी के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित तेजवीर सिंह निवासी गांव लोहरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून को वह अपने खेत पर पहुंचे तो पड़ोसी उनकी मेड़ काटकर जमीन अपने खेत में मिला रहे थे। विरोध करने पर रामगोपाल, विकास और मोनू ने कथित रूप से उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी।कार्यवाही न होने पर वृद्ध किसान ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर जहांगीराबाद कोतवाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत...