बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कथित तौर पर कई राउंड हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हु ए जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर नागलिया अजनारा का बताया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। क्राइम इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: फतेहपुर में बर्थ-डे पार्टी में तमंचे पे डिस्को गाने में युवाओं का धमाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...