बुलंदशहर, अगस्त 5 -- Bulandsehar News: नगर के नया गांव धमैड़ा अड्डा क्षेत्र में बच्चों के विवाद में स्कूल पहुंचकर एक महिला ने दूसरे पक्ष के बच्चों को पीटा दिया और उनकी ड्रेस फाड़ दी। बाद में बच्चे की मां के साथ मारपीट करते हुए सोने के कुंडल खींच लिए गए और लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया गया। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ​नगर कोतवाली में नया गांव धमैड़ा अड्डा निवासी पीड़िता राजकुमारी ने तहरीर देकर बताया कि वह एक हाथ से दिव्यांग हैं और कबाड़ चुनकर अपने बच्चों का गुजर-बसर करती हैं। आरोप है कि 31 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे उसके बच्चों का समीप ही रहने वाले कौशल के बच्चों से विवाद हो गया था। कौशल के बच्चों ने पीड़िता के बच्चों को मारा पीटा था। इसके बाद बच्चे स्कूल चले गए। पीड़िता के अनुसार दूसरे पक्ष की एक महिला ने स्कूल पहुं...