Bulandsehar News: विधायक ने मेधावी छात्रा पायल चौधरी को किया सम्मानित
बुलंदशहर, जुलाई 26 -- Bulandsehar News: विधायक संजय शर्मा ने रविवार को ग्राम खालौर के बूथ संख्या 317 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां संस्करण कार्यकर्ताओं के साथ सुना। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला है। इसके बाद विधायक ने ग्राम खालौर निवासी नीरज चौधरी के आवास पहुंचकर उनकी पुत्री पायल चौधरी को बीकॉम परीक्षा में सीसीएस विश्वविद्यालय मेरठ में द्वितीय तथा आरडीपीडी गर्ल्स कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि बेटियां समाज का गौरव हैं और उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामपाल सूर्यवंशी, मोहित कपासिया, जिला पंचायत सदस्य रेनू सिंह, राहुल प्रधान समेत भाजपा पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.