Bulandsehar News: विधायक ने मरीजों को घर जाकर दिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 28.27 लाख की सहायता के पत्र
बुलंदशहर, जुलाई 11 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर सदर के भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी के प्रयासों से क्षेत्र के तीन गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री राहत कोष से एक ही दिन में रिकॉर्ड 28 लाख 27 हजार 950 रुपये की आर्थिक सहायता राशि के स्वीकृति पत्र जारी किए गए हैं। शनिवार को खुद विधायक प्रदीप चौधरी ने मरीजों के आवास पर जाकर सहायता पत्र सौंपे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के कुछ गंभीर रूप से बीमार मरीजों की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क साधकर प्राथमिकता के आधार पर आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई। जिसमें सीमा तोमर को 14 लाख 72 हजार 750, चित्रंश कोRs.3 लाख 55 हजार 200, नेमवती को Rs.10 लाख की चिकित्सा सहायता राशि की सहायता मिली है। विधायक इन मरीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.