बुलंदशहर, अगस्त 1 -- Bulandsehar News: भाजपा के बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने शनिवार को बताया कि विधानसभा क्षेत्र में स्वयं जाकर गंभीर बीमारी से पीड़ित ग्राम चांदपुर हरेंद्र पाल को 10 लाख रुपए का चेक, ग्राम जालखेड़ा रोबिन पुत्र सुखबीर को 5 लाख 40 हजार रुपए ग्राम नैथला हसनपुर हिमांशु पुत्र सुशील शर्मा को 3 लाख 60 हजार रुपए के मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के चेक दिए। विधायक ने मरीजों के घर जाकर उनका हाल-चाल जानकर पत्र व फल सौंपे। उनके स्वस्थ होने की मंगल कामना की। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...