Bulandsehar News: विधायक ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद
बुलंदशहर, अक्टूबर 31 -- Bulandsehar News: सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रदीप कुमार चौधरी ने शनिवार को ग्राम अगौता किसौली में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि गांव में करीब 6 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से 18 विकास कार्य कराए गए हैं। इनमें हाईमास्ट लाइट, वाटर कूलर, यात्री शेड, सोलर स्ट्रीट लाइट, पंचायत घर, सीसी रोड और नाली निर्माण के साथ विभिन्न संपर्क मार्गों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य शामिल हैं। उन्होंने अगौता बाजार से किसौली संपर्क मार्ग के निर्माण पर 1.86 करोड़ रुपये तथा किसौली मड़ैया से अजीतपुर मार्ग पर 1.02 करोड़ रुपये खर्च होने की जानकारी दी। इस दौरान सहकारी समिति के चेयरमैन रवि शर्मा, ग्रामीण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.