Bulandsehar News: विधायक ने किया दो मार्गों का उद्घाटन
बुलंदशहर, अक्टूबर 8 -- Bulandsehar News: नगर पंचायत ककोड़ में गुरुवार को विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने दो मार्गों शहीद भगत सिंह मार्ग व चंद्रशेखर आजाद मार्ग का फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क व मूलभूत जनसुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इन मार्गों के शुभारंभ से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी व क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन मोहित सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष, ललित भाटी समेत भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.