Bulandsehar News: विधायक के भाषण पर खूब मुस्कराए योगी, बजाई ताली
बुलंदशहर, जुलाई 18 -- Bulandsehar News: नुमाइश ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान उस समय दिलचस्प माहौल बन गया, जब सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने अपने खास जोशीले अंदाज में मंच से लोगों को संबोधित किया। उनके भाषण के दौरान मुख्यमंत्री कई बार मुस्कराते नजर आए। प्रदीप चौधरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को कलियुग का हनुमान बताकर संबोधित किया। सदर विधायक ने सरकार की उपलब्धियों, बुलंदशहर में हुए विकास कार्यों और मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। उनके उत्साहपूर्ण अंदाज और प्रभावी शैली पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मुस्कराते दिखाई दिए। विधायक के भाषण के दौरान पंडाल में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर समर्थन जताया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: भीषण गर्मी में भी गूंजते रहे 'योगी-योगी' के नारे माइक छोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.