Bulandsehar News: विधानसभा चुनाव एकतरफा जीतेंगे, मुकाबले में कोई नहीं : स्वतंत्र देव सिंह
बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत होगी। मुकाबले में कोई दल नहीं है। प्रदेश में प्रचंड बहुमत से फिर भाजपा की सरकार बनेगी। शनिवार को जलशक्ति मंत्री शिकारपुर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा के निधन पर उनके आरकेपुरम स्थित आवास पर जाकर शोक व्यक्त करने के बाद भूड़ स्थित गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के एमएलसी चुनाव पर दिए बयान पर कहा कि चुनाव आयोग ही चुनाव कराता है, सरकार तो सहयोग करती है और निष्पक्ष शांतिपूर्ण चुनाव हुआ है। आजम खान पर अखिलेश यादव के दिये बयान पर कहा कि अच्छी बात है, उनका एजेंडा सबको पता है, समाजवादी पार्टी जब भी सत्ता में आती है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.