Bulandsehar News: विधवा महिला ने मकान पर लगाया कब्जे का आरोप
बुलंदशहर, अक्टूबर 23 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खण्डवाया की रहने वाली विधवा महिला विमलेश ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि उसके गांव के ही कुछ लोगों ने राजस्व कर्मियों से साठगांठ कर धोखाधड़ी से महिला के हिस्से के मकान की घरौनी अपने नाम करा ली। इसके बाद दबंगों ने उसके मकान और सामान पर जबरन कब्जा कर लिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला का कहना है कि विपक्षियों ने न्यायालय को भी गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: संपत्ति विवाद में फर्जी दानपत्र का आरोप, छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.