Bulandsehar News: विद्युत पोल से टकराई कार, विद्युत पोल मुड़ा
बुलंदशहर, जुलाई 29 -- Bulandsehar News: बुधवार को एक थार कार बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि विद्युत पोल भी आगे की तरफ झुक कर मुड़ गया। जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार गुलावठी निवासी चालक नीटू अपनी कार घर से हापुड़ रोड की ओर ले जा रहा था। ड्राइविंग के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और कार विद्युत पोल से जा टकराई। कार की टक्कर से विद्युत पोल भी मुड़ गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास एक थार गाड़ी के बिजली के पोल से टकराने से हादसा हुआ है। यह भी पढ़ें- Gaya News: गुरुआ में कार ने बिजली के पॉल में मारा धक्का,कार क्षतिग्रस्त हादसे के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.