Bulandsehar News: विद्यालय गया छात्र लापता, अनहोनी की आशंका
बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी लोकेन्द्र कुमार पुत्र नौबत सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र डब्बू बुलंदशहर स्थित सरकारी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता है। शनिवार को उसका पुत्र विद्यालय की वेशभूषा में गया। दोपहर बाद छुट्टी होने पर नियमित समय पर नहीं लौटा। आसपास के सहपाठियों से जानकारी करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। बुलंदशहर विद्यालय में पहुंचे तो छुट्टी के बाद विद्यालय बंद मिला। रिस्तेदारों व संबंधियों से फोन पर जानकारी लेने के बाद भी छात्र की कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित पिता ने अनहोनी की आशंका जताई है। थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.