बुलंदशहर, अक्टूबर 21 -- Bulandsehar News: विजयादशमी के अवसर पर नगर में आयोजित रामलीला में प्रभु श्रीराम द्वारा लंकापति रावण का वध किया गया। इसके साथ ही अधर्म और बुराई के प्रतीक रावण तथा मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन से पूर्व रामलीला मैदान में करीब एक घंटे तक भव्य एवं आकर्षक आतिशबाजी छोड़ी गई, जिससे पूरा आसमान सतरंगी छटा से नहा उठा। रावण वध और पुतला दहन के इस दृश्य को देखने के लिए रामलीला मैदान में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रावण वध लीला में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने शिरकत की। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें यह संदेश देता है कि असत्य और अधर्म कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में विजय सदैव सत्य और धर्म की ही होती है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ध्वज पूजन के साथ निकल...