बुलंदशहर, अगस्त 2 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से रिक्शा सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही सब्जी विक्रेता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के गांव आढ़ा निवासी लाखन सिंह (35वर्ष) रविवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र स्थित नवीन सब्जी मंडी से सब्जियां लेकर रिक्शे से अपने गांव लौट रहा था। बताया जाता है कि नवीन हॉस्पिटल के सामने पीछे से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसके रिक्शे में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत टक्कर से लाखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल भर्ती कराया,जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोष...