Bulandsehar News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर
बुलंदशहर, नवम्बर 17 -- Bulandsehar News: जेवर मार्ग स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल द्वितीय परिसर में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार बंसल एडवोकेट, उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, प्रबंधक कपिल अग्रवाल, उपप्रबंधक सचिन बंसल, कोषाध्यक्ष डा. वकुल तायल, प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल, मुख्य अध्यापिका दीप्ति अग्रवाल आदि ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रबंधक कपिल अग्रवाल ने कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों ने आर्यभट्ट, न्यूटन, कलाम व कल्पना हाउस के बैनर तले प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की वालीबाल व कबड्डी और बालिका खो-खो व शतरंज में कलाम हाउस विजेता रहा। यह भी पढ़ें- Bijnor News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.