Bulandsehar News: वायरल वीडियो : पेट्रोल में पानी का वीडियो वायरल, 6 नोजल सील
बुलंदशहर, जुलाई 9 -- Bulandsehar News: मामन चुंगी स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी की मिलावट का वीडियो वायरल होने के बाद आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पेट्रोल पंप के छह नोजल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। साथ ही जांच शुरु कर दी गई है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बुधवार की रात मामन चुंगी पेट्रोल पंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक पारदर्शी बोतल में पेट्रोल के साथ पानी साफ तौर पर मिश्रित दिखाई दे रहा था। इससे उपभोक्ताओं में मचे हड़कंप के बाद जिला आपूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने गुरुवार को मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने एआरओ को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए, साथ ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सेल्स मैनेजर को भी सूचना भेजकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.