Bulandsehar News: वायरल वीडियो : पहले बाल कटवाने को लेकर हेयर ड्रेसर की दुकान में मारपीट,वीडियो वायरल
बुलंदशहर, अक्टूबर 24 -- Bulandsehar News: पहासू में एक हेयर ड्रेसर की दुकान पर पहले बाल कटवाने को लेकर दो युवकों ने जम कर हंगामा किया। दुकानदार तथा अन्य लोगों के विरोध करने पर आरोपी बाइक लेकर भाग खड़े हुए। युवकों ने पहले से कुर्सी पर बैठे बाल कटा रहे किशोर की पिटाई कर डाली और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में मौजूद एक युवक पुलिस का सिपाही बताया जा रहा है तथा दूसरा युवक गांव बनैल का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.