Bulandsehar News: वायरल बुखार समेत खांसी-जुकाम की चपेट में लोग, अस्पताल में भीड़
बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: मौसम में बदलाव के चलते लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। कभी तीखी धूप और उमस तो कभी ठंडक के चलते मौसमी और संक्रामक बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों तक मरीजों की लंबी लाइन लग रही हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को 103 से 104 डिग्री तेज बुखार, गले में भीषण दर्द और खांसी-जुकाम हो रहा है। वहीं बारिश के बाद पनपे मच्छरों से डेंगू और मलेरिया का खतरा भी गहराने लगा है। जिले में बुखार के चलते अब तक पांच से अधिक मरीजों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं डेंगू-मलेरिया के मरीजों की संख्या 16-16 पर पहुंच गई है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1047 मरीज पहुंचे। इस दौरान बुखार से पीड़ित करीब 450 मरीज तेज बुखार के साथ गले में संक्रमण, खराश, बदन दर्द और जुकाम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.