Bulandsehar News: लोकार्पण पट्टिका तोड़े जाने पर सभासद ने दर्ज कराया मुकदमा
बुलंदशहर, अगस्त 21 -- Bulandsehar News: नगर पुलिस ने क्षेत्र के मोहल्ला शेख सराय में विकास कार्यों के लोकार्पण पत्थर (शिलापट्ट) को अराजक तत्वों द्वारा तोड़े जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। स्थानीय सभासद ने अराजकतत्वों पर दूसरी बार शिलापट्ट तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में क्षेत्र के मोहल्ला शेखसराय वार्ड 14 के सभासद चिराग अग्रवाल ने तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद नियमानुसार लोकार्पण पट्टिका लगाई गई थी। इस पट्टिका पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, क्षेत्रीय सांसद, विधायक, पालिका चेयरमैन और सभासद का नाम अंकित था। आरोप है कि 19 अगस्त की रात अज्ञात अराजक तत्वों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए इस पट्टिका को तोड़ दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.