Bulandsehar News: लैब टेक्नीशियन की बरामदगी को थाने पर प्रदर्शन, लगाया जाम
बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: पांच दिन से लापता लैब टेक्नीशियन कृष्ण कुमार की बरामदगी की मांग को लेकर मंगलवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव करने के बाद सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। परिजनों ने अस्पताल संचालक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस पर नामजद शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी के जल्द बरामदगी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। नगर के मोहल्ला बागवाला निवासी विनोद कुमार के अनुसार, उसका 26 वर्षीय भाई कृष्ण कुमार 22 अक्टूबर को लापता हो गया था। इस संबंध में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। मंगलवार सुबह तक कृष्ण कुमार का पता नहीं चलने पर परिजन और स्थानीय लोग पोस्टर-बैनर लेकर थाने पहुंच गए। उन्होंने नारेबाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.