Bulandsehar News: लेखपाल पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों का हंगामाई प्रदर्शन
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: बुगरासी। क्षेत्र के ग्राम रवानी कटीरी में वर्षों से तैनात लेखपाल राघवेन्द्र सिंह और ग्रामीणों के बीच बीते दिनों ज़मीन पर कब्ज़ा कराने के दौरान मारपीट हो गई थी। लेखपाल की ओर से ग्रामीण के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर से नाराज किसानों ने मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर तले प्रदर्शन कर प्रशासन से लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे लखनऊ तक पैदल मार्च कर मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराएंगे। किसानों के इस ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया। सोमवार देर शाम कस्बा निवासी गयास खान के आवास पर पुलिस ने कुछ किसानों को नजरबंद कर दिया। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में किसान मौके पर एकत्र हो गए और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.