बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- Bulandsehar News: अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव कारोजी में लेंटर डालते समय हादसा हो गया। बल्ली का संतुलन बिगड़ने से ताजा डाला गया लेंटर भरभराकर गिर पड़ा, जिसके नीचे दबने से राज मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव कारोजी निवासी मुकुट लाल के घर पर लेंटर डालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान लेंटर के नीचे लगाई गई लकड़ी की बल्लियों का संतुलन बिगड़ गया और पूरा लेंटर धराशायी हो गया। नीचे काम कर रहा राजमिस्त्री राहुल निवासी थौना, खानपुर लेंटर के मलबे में दब गया।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और घायल अवस्था में जहांगीराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चौकी प्रभारी पंकज चौधरी का कहना है कि मजदूर के पैर में चोट आई है उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...