बुलंदशहर, अगस्त 6 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार देर रात को एसएसपी ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दरोगा समेत कुल पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। ​

पहली कार्रवाई पहली कार्रवाई थाना गुलावठी में हुई, जहां तैनात कांस्टेबल अंकुर मलिक, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और हेड कांस्टेबल जितेंद्र कसाना पर अनुशासनहीनता व लापरवाही के गंभीर आरोप लगे थे। मामले की प्राथमिक जांच और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने तीनों को निलंबित कर दिया है।

दूसरी कार्रवाई ​दूसरी कार्रवाई सिकंदराबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली निजामपुर पुलि...