बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार रात को एसएसपी ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चौकी इंचार्ज समेत कुल पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। ​पहली कार्रवाई थाना गुलावठी में हुई, जहां तैनात कांस्टेबल अंकुर मलिक, हैड कांस्टेबल सुनील कुमार और हैड कांस्टेबल जितेंद्र कसाना पर अनुशासनहीनता व लापरवाही के गंभीर आरोप लगे थे। मामले की प्राथमिक जांच और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने तीनों को निलंबित कर दिया है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एक दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मी नि...