बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: ​बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के यमुनापुरम कॉलोनी से मां के डांटने पर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 16 वर्षीय छात्र वंश चौधरी का शव नहर से बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने छात्र द्वारा खुदकुशी की आशंका जताई है, जबकि पीड़ित पक्ष ने छात्र की हत्या कर शव को तेजाब से झुलसाये जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनापुरम निवासी कुलदीप सिंह एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनका का पुत्र वंश चौधरी(16वर्ष) यमुनापुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में 10वीं कक्षा का छात्र था। 16 अगस्त की शाम करीब 5 बजे मां के डांटने पर वंश बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो पर...