बुलंदशहर, अगस्त 21 -- Bulandsehar News: गांव बागवाला निवासी आमिर पुत्र शाहिद ने अपने साथ लाठी-डंडों से मारपीट को लेकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आमिर ने बताया कि जब वह गुलावठी से अपने घर बागवाला जा रहा था तो मोहल्ला पीर खां में माजिद व अफजल, गुलफाम,समीर,आसिफ ने गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लात घुसों के साथ मारपीट की। अपनी जान बचाकर वहाँ से भागा तो आरोपियों ने उसे दोबारा ग्राम समकोला मे घेर लिया व फिर मारपीट की। जिससे उसे काफी चोट आई है। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामलें की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...