बुलंदशहर, अगस्त 24 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के गांव करीरा निवासी काजल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 20 अगस्त को करीब तीन बजे उसके जेठ सतपाल, बबलू तथा अन्य परिजनों ने एक राय होकर उसके और पति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने बताया कि पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी मौके से चले गए। पीड़िता ने शिकारपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रंजिश में महिला को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...