बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- Bulandsehar News: स्वच्छ भारत मिशन के तहत सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन बीबीनगर बस स्टैंड पर इसकी तस्वीर कुछ और ही नजर आ रही है। यहां वर्ष 2020-21 में करीब 5.76 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण एवं पुनरोद्धार कराया गया था। वर्तमान में शौचालयों की हालत ऐसी है कि राहगीरों को सुविधा के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड में राहगीरों की सुविधा के लिए बनाए गए पांच शौचालयों में से दो पर ताले लटके हुए हैं, जबकि तीन अन्य शौचालयों के दरवाजे टूटे पड़े हैं। शौचालय परिसर और आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई के अभाव में यहां बदबू की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में यात्रियों को सार्वजनिक शौचालय का उपयोग करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है。 यह भी पढ...