बुलंदशहर, जुलाई 12 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव बनैल में शनिवार की रात को जर्जर लाइन के तार आपस में टूटकर जुड़ गए जिससे वोल्टेज अधिक आने से घरों में रखे विद्युत उपकरण जल गये। ग्रामीणों में पावर कारपोरेशन के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है। गांव में रात्रि में अचानक हाई वोल्टेज आने से प्रदीप शर्मा के घर कूलर,इन्डकशन, शेष कुमार के एक कूलर, दो पंखे,एक पानी की मोटर तथा प्रेमपाल सिंह,फारूख खां,रफीक खां,फतेह मौहम्मद ,सलीम खां,प्रमोद,विनोद,कन्छी सिंह सुशील व प्रमोद आदि के कूलर पंखे, आदि उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों का आरोप है कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ सम्बंधित अधिकारियों को रात भर फोन करते रहे लेकिन किसी अधिकारी या विधुत कर्मचारी ने फोन रीसीव करने की जहमत नहीं उठाई। एस डी ओ सुनील राम ने बताया कि केबल ...